अमृतसर एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ, क्रिकेटर हरभजन पहुंच गए उड्डयन मंत्री के पास
Last Updated:
Aviation News: राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब के एयरपोर्ट्स के मुद्दे पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान, खासतौर पर अमृतसर और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के डेवलपमेंट और फ्लाइट सर्विस में बढ़ोत्तरी को लेकर बातचीत हुई है.

Aviation News: अमृतसर और आदमपुर एयरपोर्ट के मसले पर राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने पंजाब के एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट्स से जुड़े कुछ अहम मुद्दे उठाए हैं. साथ ही, एयरपोर्ट एक्सपेंशन और फ्लाइट्स के नंबर्स में इजाफे की मांग उड्डयन मंत्री से की है.
इस मुलाकात के दौरान, सबसे पहले बात अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर हुई. हरभजन सिंह ने अमृतसर एयरपोर्ट से कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया आधुनिक टर्मिनल भवन बनाने की भी मांग की है.
आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हो सीधी फ्लाइट
राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अमृतसर एयरपोर्ट से मुसाफिरों के ट्रैवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की है. इसके अलावा हरभजन सिंह ने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार करने का अनुरोध किया है.
अमृतसर एयरपोर्ट से रहा 2.86 लाख पैसेंजर का ट्रैफिक
वहीं, केंद्रीय मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू ने हरभजन सिंह की सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है. आपको बता दें कि अमृतसर एयरपोर्ट से बीते कुछ समय में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. जनवरी 2026 की ही बात करें तो बीते महीने अमृतसर एयरपोर्ट से करीब 1635 फ्लाइट्स का ऑपरेशन हुआ. इसके अलावा, अमृतसर एयरपोर्ट से पैसेंजर ट्रैफिक करीब 2.86 लाख रहा.
आदमपुर से एक दिन में उड़ी सिर्फ दो ही फ्लाइट्स
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार आदमपुर एयरपोर्ट से रोजाना दो फ्लाइट्स की ही आवाजाही होती है. 11 फरवरी को भी इस एयरपोर्ट से सिर्फ दो फ्लाइट टेकऑफ हुई और इतनी ही लैंड हुई. वहीं पैसेंजर फुटफॉल की बात करें तो एराइवल पैसेंजर्स की संख्या 243 और डिपार्चर पैसेंजर की संख्या करीब 244 रही. आदमपुर एयरपोर्ट से भी समय के साथ पैसेंजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

