Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi : समस्तीपुर में इन दिनों एक अलग तरह की चर्चा है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसके साथ ही यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या क्रिकेट के इस उभरते सितारे को परीक्षा में कोई विशेष सुविधा मिलेगी या वह बाकी छात्रों की तरह सामान्य प्रक्रिया से ही परीक्षा देंगे?

वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी अब देंगे दसवीं की परीक्षा
समस्तीपुर. अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के सामने हैं. क्रिकेट के मैदान पर चौके और छक्कों की बरसात करने वाले वैभव का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसके साथ ही 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में उनके शामिल होने की संभावना ने समस्तीपुर के लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है. मिली जानकारी के अनुसार, वैभव का परीक्षा केंद्र शहर के एक प्रमुख विद्यालय में बनाया गया है. स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी होने की पुष्टि की है और बताया है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि, यह अब भी साफ नहीं है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच वैभव हर पेपर में शामिल हो पाएंगे या नहीं.
समस्तीपुर के लिए गर्व का पल
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ताजपुर प्रखंड के एक निजी विद्यालय के छात्र रहे हैं और वहीं से उन्होंने दसवीं का फॉर्म भरा था. जिस स्कूल में उनका परीक्षा केंद्र बना है, वहां के प्रिंसिपल नीलकिशोर सिन्हा ने कहा कि यह केवल उनके विद्यालय नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है. उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा में किसी तरह का विशेष प्रबंध नहीं होगा. वैभव को वही सुविधा मिलेगी जो अन्य छात्रों को दी जाती है. परीक्षा केंद्र पर करीब 900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
अंडर 19 क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी, सीबीएसई परीक्षा में होंगे शामिल
वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन
पढ़ाई की पिच पर अगली चुनौती
अब सवाल यह है कि क्या वैभव पढ़ाई की पिच पर भी वही लय बरकरार रख पाएंगे. खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती होती है. बोर्ड परीक्षा छात्रों के जीवन का अहम पड़ाव मानी जाती है और इसका दबाव अलग होता है. परिवार और स्कूल प्रशासन का कहना है कि वैभव मेहनती छात्र हैं और उन्होंने परीक्षा की तैयारी भी की है. हालांकि अंतिम फैसला उनके कार्यक्रम और टीम प्रबंधन की सहमति पर निर्भर करेगा.
उम्मीदों की नई उड़ान
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

