Sun. Feb 15th, 2026

खेती का जादुई फॉर्मूला! महज 10 धुर में उगाएं दर्जनों सब्जियां, इस मॉडल ने किया कमाल – News18 हिंदी


X

title=

खेती का जादुई फॉर्मूला! महज 10 धुर में उगाएं दर्जनों सब्जियां, कमाल का मॉडल

 

arw img

Nutrition Garden 10 Dhur Farming Model: अगर आप सोचते हैं कि दर्जनों सब्जियां उगाने के लिए बड़े खेतों की जरूरत है, तो पश्चिम चम्पारण के माधोपुर KVK का यह नया मॉडल आपकी सोच बदल देगा. वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह ने मात्र 10 धुर जमीन पर ‘पोषण वाटिका’ तैयार की है. जो साल के 12 महीने ताजी सब्जियों और फलों की गारंटी देता है. इस छोटे से रकबे में जापानी सब्जी ‘समर स्क्वैश’ से लेकर ब्रोकली, लाल मूली, पत्ता गोभी की चार किस्में, बीन्स और पालक तक उगाई जा रही हैं. मॉडल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें रवि, खरीफ और जायद यानी तीनों मौसम की फसलें एक साथ या क्रमिक रूप से ली जा सकती हैं. वर्मी कंपोस्ट और गोबर खाद के इस्तेमाल से इसे कोई भी किसान घर के पास की खाली जमीन पर तैयार कर सकता है. कीटों से बचाव के लिए इसमें केमिकल की जगह लाइट और फेरोमन ट्रैप जैसे प्राकृतिक तरीकों का सुझाव दिया गया है. थोड़े विस्तार के साथ इसमें अमरूद और स्ट्रॉबेरी जैसे मुनाफे वाले फल भी जोड़े जा सकते हैं. माधोपुर के कई किसानों ने इस मॉडल को अपनाकर न केवल अपनी रसोई को ‘केमिकल फ्री’ बनाया है, बल्कि अतिरिक्त सब्जियां बेचकर आर्थिक लाभ भी कमा रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *