Dolce luxury resort Udaipur: गोल्डन थीम और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी के लिए प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रांड Dolce Hotels and Resorts अब भारत में कदम रखने जा रहा है. कंपनी ने अपने पहले भारतीय लग्ज़री ब्रांडेड रिसॉर्ट के लिए उदयपुर को चुना है. लेक सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में खुलने वाला यह रिसॉर्ट आधुनिक सुविधाओं, भव्य इंटीरियर और विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवाओं से लैस होगा. इस निवेश से राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद है. इंटरनेशनल ब्रांड की एंट्री से हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. यह परियोजना उदयपुर को लग्ज़री डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत करेगी.


