{“_id”:”6992c60f4ca9943e59053ca5″,”slug”:”taran-adarsh-revealed-palash-muchhal-upcoming-film-with-daisy-shah-and-shreyas-talpade-2026-02-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पलाश मुछाल की फिल्म में नजर आएंगी सलमान खान की को-स्टार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
Palash Muchchal upcoming project: पलाश मुछाल हाल ही में कई विवादों की वजह से सुखियों में रहे हैं। मगर अब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरी तरह ध्यान दे रहें हैं। जल्द उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है।

पलाश मुछाल
– फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
विस्तार
बीते दिन पलाश मुछाल के लिए काफी मुसीबतों भरे गुजरे। पहले महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी फिर उन पर पैसों को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगे। मगर अब पलाश अपने विवादों को पीछे छोड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दे रहें हैं।
फिल्म में दिखेंगे यह स्टार्स
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट्स के मुताबिक पलाश जल्द ही अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं। अपने पोस्ट में तरण ने बताया कि पलाश एक मुंबई बेस्ड थ्रिलर सीरीज लाने वाले हैं। जिसमें एक्ट्रेस डेजी शाह और एक्टर श्रेयस तलपडे नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया। मेकर्स ने भी अब तक फिल्म की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी मगर पलाश ने पोस्ट शेयर कर के इन रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है। पलाश की पहले की गई पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

