Fri. Jan 23rd, 2026

राजनांदगांव जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला न्यायालय को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया और न्यायिक कार्य रोक दी गई। पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस गंभीर धमकी की जानकारी सामने आई, पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया और वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों व आम नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। 

जानकारी के अनुसार, जिला न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। इस मेल के सामने आते ही न्यायिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी न्यायिक कार्यवाहियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें:इंदौर के बाद भोपाल का पानी भी हुआ दूषित, 4 इलाकों के सैंपल फेल, ई-कोलाई की हुई पुष्टि

धमकी को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय परिसर और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम स्क्वॉड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते पकड़ा जा सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार निगरानी की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधन भी तैनात किए गए हें।

यह भी पढ़ें:कार्डियक अरेस्ट से वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, 49 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने के लिए साइबर और अन्य संबंधित एजेंसियां सक्रिय हैं। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *