Last Updated:
Angamaly-Sabarimala new rail line project- रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक सूचना और प्रसार दिलीप कुमार के अनुसार यह लाइन सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी. हर साल लाखों श्रद्धालु पैदल या सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं. नई रेल लाइन से सफर सुरक्षित, तेज और आरामदायक हो जाएगा.

तत्कालीन रेलमंत्री रामविलास पासवान ने 1997-98 97-98 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी.
नई दिल्ली. रामविलास पासवान का 28 साल पुराना सपना अब पूरा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पूरा करने जा रहा है. हालांकि जब पावसान रेलमंत्री थे, तब यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी और एनडीए सरकार इसे तैयार कर आम लोगों की यात्रा को आसान करने जा रही है. यह केरल में अंगमाली-सबरीमाला नई रेल लाइन प्रोजेक्ट है, जो पहली बार 1997-98 के रेल बजट में घोषित हुआ था. पासवान ने लोकसभा में 110 किमी लंबी लाइन (अंगमाली से एरुमेली होते हुए सबरीमाला तक) को 550 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी थी, जिस पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है.
प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेल मंत्रालय अब इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए केरल सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. मंत्रालय के अनुसार पूर्व में भूमि अधिग्रहण, स्थानीय विरोध, फंडिंग की कमी और अदालती मामलों के कारण यह प्रोजेक्ट सालों तक अटका रहा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार केरल सरकार ने प्रोजेक्ट की कुल लागत का 50% वहन करने और भूमि अधिग्रहण करने पर सहमति दी है.
राज्य सरकार ने केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के जरिए 1,900 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं. अनुमानित लागत अब 3,801 करोड़ रुपये हो गई है. राज्य द्वारा भूमि अधिग्रहण शुरू होने के बाद ही निर्माण कार्य तेज हो सकेगा.
इस प्रोजेक्ट से कई तरह से फायदा
रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक सूचना और प्रसार दिलीप कुमार के अनुसार यह लाइन सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी. हर साल लाखों श्रद्धालु पैदल या सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं. नई रेल लाइन से सफर सुरक्षित, तेज और आरामदायक हो जाएगा. साथ ही केरल के इन इलाकों में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं, इस लाइन से केरल के इडुक्की-कोट्टायम जिलों के विकास को बढ़ावा देना था. इसके साथ ही रामविलास पासवान का सबरीमाला को रेल लाइन से जोड़ने का सपना साकार होने वाला है.
बजट में कितना इजाफा
हाल के वर्षों में केरल में रेल प्रोजेक्ट के लिए बजट में भारी इजाफा हुआ है. 2009-14 में औसतन 372 करोड़ रुपये सालाना मिलते थे, जबकि 2025-26 में यह 3,042 करोड़ रुपये हो गया है. यह आठ गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी है.

