Sun. Feb 15th, 2026

रायपुर में ड्रग्स-गांजा बेचने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों की निशानेदही पर 35 लाख से ज्यादा की नशीली सामग्री जब्त


रायपुर। रायपुर पुलिस ने शहर में ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर थानाक्षेत्र में हेरोइन और गांजा बेचने पहुंचे दो आरोपियों को पकड़ा गया। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों और गोल बाजार थानाक्षेत्र में हेरोइन बेचने पहुंचे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कबीर नगर पुलिस ने हीरापुर इलाके के वेदांत वाटिका के पास धर्मेंद्र सिंह और संतोष सिंह सिदार को हेरोइन और गांजा के साथ पकड़ा। गोल बाजार पुलिस ने डीकेएस अस्पताल की पार्किंग के पास से चित्रांश पवार को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया।

सिविल लाइन पुलिस ने कुछ आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा। डीडी नगर पुलिस ने चंगोराभाठा में महादेवा तालाब के किनारे नारायण यादव को गिरफ्तार किया और आरोपी की निशानदेही पर गांजा बरामद किया। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस ने केनाल रोड दुर्गा मंच के पीछे टोयटो कार में सवार हरिकेश सहित तीन आरोपियों को पकड़ा। इन आरोपियों से पुलिस ने 50 किलो गांजा जब्त किया।

खमतराई पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले दो आरोपियों, मयंक सोनी और राकेश अग्रहार को पकड़कर उनके पास से सामान जब्त किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर आए थे और महाराष्ट्र भेजने वाले थे। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *