Fri. Feb 13th, 2026

लव मैरिज, घरेलू हिंसा और फिर अफेयर का शक… 13 साल की मासूम बेटी के सामने चाकू से रेता पत्नी का गला – Lakhimpur Kheri Husband stabs wife to death in front of their daughter lcltm


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से अफेयर होने के शक था. इसी शक में उसने पत्नी को अपनी 13 साल की मासूम बेटी के सामने चाकू से गला रेतकर मार डाला.

बताया जाता है कि काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंशुल श्रीवास्तव ने कुछ सालों पहले अपनी मर्जी से उसी कॉलोनी की रहने वाली खुशबू नाम की महिला से शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे थे. आरोपी आए दिन शराब पीकर घर में पत्नी खुशबू के साथ मारपीट करता था.

इसी बीच खुशबू इस कॉलोनी में अपनी मां के घर रहने लगी तभी अंशुल को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर है. इसी को लेकर अंशुल हाथ में चाकू लेकर ससुराल के घर के अंदर घुसा और अपनी 13 साल की मासूम बेटी के सामने ही खुशबू के गले में चाकू मार दिया. लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि पापा आए तो गेट खुला था. उन्होंने मम्मी से बातचीत की उसके बाद चाकू मार दिया.

लखीमपुर के सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि थाना सदर कोतवाली के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में एक पति पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति अंशुल श्रीवास्तव के द्वारा पत्नी खुशबू श्रीवास्तव के ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया जिससे वह घायल हो गई. तत्पश्चात पुणे जिला अस्पताल इलाज के लिए लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. आरोपी पति अंशुल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है.

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *