Mon. Feb 9th, 2026

वैष्‍णो देवी यात्र‍ियों को अब 10 लाख का स‍िक्‍योर‍िटी कवर, हेलिकॉप्टर से जाने वालों को तोहफा


Last Updated:

Vaishno Devi Yatra News: माता वैष्णो देवी का यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. श्राइन बोर्ड ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बीमा का कवर बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है. साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा हट्ट गांव से दोनों तीर्थों के लिए शुरू करने के लिए ऐलान किया गया है. इसके अलावा भवन में नया निकास मार्ग और कटरा में श्री शंकराचार्य मंदिर बनाने की घोषणा की गई है.

वैष्‍णो देवी यात्र‍ियों को अब 10 लाख का स‍िक्‍योर‍िटी कवरZoom

वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को खास तोहफा.

Vaishno Devi Yatra News:  माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को खजाना खोल दिया है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में ऐसे फैसले लिए गए हैं, जिनसे आपकी यात्रा न सिर्फ सुरक्षित होगी, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा आसान और आरामदायक भी हो जाएगी.

10 लाख का सुरक्षा बीमा

भक्तों को 10 लाख का बड़ा तोहफा सबसे बड़ी खबर यह है कि श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर (Insurance Cover) को दोगुना कर दिया है. अब तक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 5 लाख रुपये का बीमा मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. बोर्ड का यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. इसका सीधा मतलब है कि माता के दरबार में आने वाला हर भक्त अब बोर्ड की तरफ से और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगा.

हेलिकॉप्टर सेवा

एक ही जगह से उड़ेंगे दो तीर्थों के हेलिकॉप्टर श्राइन बोर्ड ने भक्तों की सुविधा के लिए एक और बड़ा ‘गेम-चेंजर’ फैसला लिया है. अब माता वैष्णो देवी और शिव खोरी, दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं एक ही जगह से संचालित होंगी. हट्ट गांव में बने नवनिर्मित हेलीपैड से अब दोनों जगहों के लिए उड़ानें भरेंगी. इससे उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी जो एक ही ट्रिप में दोनों जगह दर्शन करना चाहते थे. इसके अलावा, श्राइन बोर्ड ने शिव खोरी श्राइन बोर्ड को सुविधाओं के विकास के लिए एकमुश्त वित्तीय अनुदान देने का भी ऐलान किया है, ताकि वहां भी भक्तों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल सकें.

बदल जाएगी भवन की तस्वीर बैठक में भवन (मंदिर परिसर) और यात्रा मार्ग को लेकर भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई.

  1. नया निकास मार्ग: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भवन में एक नया निकास मार्ग (Exit Route) बनाया जा रहा है, जिससे दर्शन करके लौटने वाले श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  2. रास्ते का चौड़ीकरण: सांझीछत से भवन तक के रास्ते को चौड़ा किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वाले और घोड़े-खच्चर वालों को परेशानी न हो.

नया मंदिर: कटरा में जल्द ही एक भव्य श्री शंकराचार्य मंदिर का निर्माण भी शुरू होगा. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो. साथ ही, कटरा शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है. तो अगर आप भी माता के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए एक नई और बेहतर यात्रा के अनुभव के लिए.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

वैष्‍णो देवी यात्र‍ियों को अब 10 लाख का स‍िक्‍योर‍िटी कवर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *