Thu. Feb 12th, 2026

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण देने पहुंचे दिल्ली


मंगलवार को सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दिल्ली में नजर आए, जहां उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया। इस बीच उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी चर्चा में हैं। 26 वर्षीय अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे।

सानिया चंडोक से हुई सगाई

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पिछले साल अगस्त में सानिया चंडोक से हुई थी। सानिया के नाना रवि घई देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। अर्जुन और सानिया लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के सोशल मीडिया पोस्ट से भी साफ है कि दोनों परिवार पहले कई मौकों पर साथ घूमते नजर आए हैं।

लग्जरी कारों के शौकीन अर्जुन

अर्जुन अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित 19-ए पैरी क्रॉस रोड वाले आलीशान बंगले में रहते हैं। उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का खास शौक है। 

क्रिकेट रिकॉर्ड

अगर उनके प्रदर्शन की बात करें तो अर्जुन ने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लिए हैं और 685 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट के 24 मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 के 29 मैचों में उनके नाम 35 विकेट और 189 रन दर्ज हैं।

अर्जुन तेंदुलकर अब धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले आईपीएल सीजन में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *