Sun. Feb 15th, 2026

सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत – realtimes


बलरामपुर (उप्र).  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गौरा थाना क्षेत्र में मामा-भांजे को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बेलहा-गौरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात देवलहा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुनील मणि त्रिपाठी (40) और नितिन कुमार पांडेय (35) की मौके पर मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। उन्होंने बताया कि देवलहा गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसमें गोवर्धनदास महाराज उर्फ देवमणि त्रिपाठी धार्मिक पुस्तक ले जाना भूल गए थे, जिसे उनके पुत्र सुनील मणि त्रिपाठी अपने भांजे के साथ देने गए थे। पुस्तक देकर लौट रहे मामा-भांजे किसी वाहन का प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक पलटू राम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और सरकार से सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *