Sun. Feb 8th, 2026

साम्या का सपना हुआ सच, जब गुजरात के CM बन गए दादा, निभाया मासूम बच्ची से किया वादा; वीडियो छू लेगी आपका दिल


Last Updated:

Gujarat CM Bhupendra Patel: साम्या प्रजापति ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलने के बाद कहा, ‘मैंने दादा से कहा था कि आप हमसे मिलने आएंगे… दादा ने अपना वादा याद रखा, और आज मेरा सपना और मेरे स्कूल का सपना पूरा हो गया.’ उसने मुख्यमंत्री के सामने एक श्लोक भी सुनाया. पटेल ने उसे कहा, ‘अच्छी तरह पढ़ो, बड़े होकर कलेक्टर बनो. फिर मुझसे मिलने आना.’

ख़बरें फटाफट

साम्या का सपना हुआ सच, जब गुजरात CM बने दादा, निभाया मासूम बच्ची से किया वादाZoom

बच्ची से किया वादा निभाने के लिए बनासकांठा के स्कूल पहुंचे गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल.

बनासकांठा. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अपने आधिकारिक कार्यक्रम से समय निकालकर यहां पहली कक्षा की एक छात्रा से मुलाकात की, ताकि वह पूर्व में किए गए अपने वादे को पूरा कर सकें. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल स्कूल प्रबंधन समिति के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, पीएम श्री उत्तमपुरा (डांगिया) अनुपम प्राथमिक विद्यालय की साम्या प्रजापति ने मुख्यमंत्री पटेल से पूछा था, “दादाजी, आप हमारे स्कूल कब आएंगे?”

उस समय पटेल ने वादा किया था कि जब भी वह बनासकांठा जिले में आएंगे, वह बच्ची के स्कूल का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने शनिवार को विद्यालय का दौरा किया, छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, परिसर और शिक्षा के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए साम्या ने कहा, “मैंने दादाजी से कहा था कि आप हमसे मिलने आएंगे… दादाजी को अपना वादा याद रहा और आज मेरा और मेरे स्कूल का सपना सच हो गया.”

उसने मुख्यमंत्री के सामने एक श्लोक भी सुनाया. पटेल ने साम्या से कहा, “अच्छी तरह पढ़ाई करो, बड़ी होकर कलेक्टर बनो. फिर मुझसे मिलने आना.” अधिकारियों ने बताया कि छोटी बच्ची ने वादा किया कि जब वह कलेक्टर बन जाएगी तो पटेल से जरूर मिलेगी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पटेल अंबाजी गलियारा परियोजना के पहले चरण में 950 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए बनासकांठा जिले के दौरे पर थे.



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *