अमर उजाला शब्द सम्मान 2025
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में ममता कालिया और मणिपुरी में अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्रेष्ठ कृति सम्मान सविता सिंह (कविता), नाइश हसन (कथेतर), शहादत (कथा), सुजाता शिवेन (भाषाबंधु) और श्रेष्ठ पहली कृति के लिए मनीष यादव को दिया जा रहा है। यह अलंकरण समारोह आज यानी 11 फरवरी, 2026 को दिल्ली में प्रख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान के मुख्य आतिथ्य में हो रहा है।
अगली स्लाइड देखें

