Fri. Feb 13th, 2026

अलीगढ़ की सास-दामाद लव स्टोरी:महिला बोली- अब अकेले रहना; राहुल का जवाब- तरह-तरह की चीजों के लिए करती थी मजबूर – Aligarh Saas Damad Love Story Woman Says At Police Station Now Live Alone



होने वाले दामाद के साथ फरार होकर सुर्खियों में आई महिला सपना देवी गुरुवार करीब दस माह बाद थाने पहुंच गई। महिला ने होने वाले दामाद राहुल पर बंधक बनाकर पीटने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि अब वह अकेले रखना चाहती है, उसे अपने किए हुए पर काफी पछतावा हो रहा है।




Trending Videos

Aligarh Saas Damad Love Story Woman says at police station now live alone

Aligarh Saas Damad Love Story
– फोटो : अमर उजाला


महिला का कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर राहुल उसे अपने साथ ले गया, उसके जेवरात और नकदी खर्च कर डाली। बाद में बंधक बनाकर पीटता था और मानसिक उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर गई थी, जिसका अब उसे गहरा पछतावा है। 


Aligarh Saas Damad Love Story Woman says at police station now live alone

Aligarh Saas Damad Love Story
– फोटो : अमर उजाला


अब वह अकेले रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करना चाहती है। आरोप है कि राहुल महिलाओं की खरीद-फरोख्त जैसे अवैध कार्यों में भी संलिप्त है।


Aligarh Saas Damad Love Story Woman says at police station now live alone

Aligarh Saas Damad Love Story
– फोटो : अमर उजाला


दामाद राहुल ने अपने शिकायत में लगाया ये आरोप

इधर, दूसरी ओर बुधवार को राहुल ने भी थाना दादों में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को पहले ही उसके बहनोई द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। राहुल ने महिला और उसके परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए।


Aligarh Saas Damad Love Story Woman says at police station now live alone

पीड़ित ससुर और सास के साथ होने वाला दामाद
– फोटो : अमर उजाला


उसका कहना है कि महिला तांत्रिक क्रिया (टोटका) करती थी। उसे तरह-तरह की चीजें पहनने के लिए मजबूर करती थी। युवक ने दावा किया कि उसका घर उजड़ने में महिला और उसके परिजनों की भूमिका है। उसने क्षेत्राधिकारी छर्रा से मिलकर न्याय की मांग की, लेकिन अधिकारी के न मिलने पर मायूस लौटना पड़ा।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *