Sun. Feb 15th, 2026

आज से एयरपोर्ट्स पर बदल जाएगा सबकुछ, घर से निकलने से पहले जानें अपनी फ्लाइट का हाल, DGCA का यह फैसला लागू | Everything change at airports from 26 October check your flight status DGCA implements winter schedule 2025


DGCA Winter Schedule 2025: सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने विंटर शेड्यूल 2025 फाइनल कर दिया है. यह शेड्यूल आज रात रानी 26 अक्‍टूबर 2025 से लागू हो जाएगा और 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा. इस शेड्यूल में डोमेस्टिक शेड्यूल्‍ड एयरलाइंस द्वारा 126 एयरपोर्ट्स से वीकली 26,495 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का प्‍लान तैयार किया गया है, जो विंटर शेड्यूल 2024 की तुलना में 5.95 फीसदी अधिक है.

डीजीसीए के अनुसार, विंटर शेड्यूल में 126 एयरपोर्ट्स से वीकली 26,495 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी, जबकि समर शेड्यूल 2025 में 129 एयरपोर्ट्स से 25,610 फ्लाइट्स ऑपरेट हो रहीं थीं. विंटर शेड्यूल 2025 में समर शेड्यूल 2025 की तुलना में 3.46 फीसदी फ्लाइट्स में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है. हालांकि, कुछ एयरपोर्ट्स ऐसे भी हैं, जिन्‍हें विंटर शेड्यूल में एक भी फ्लाइट नहीं मिली है. इन एयरपोर्ट्स में जैसे अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती से फ्लाइट्स के नाम शामिल हैं.

इसके विपरीत, विंटर शेड्यूल 2025 में अमरावती, हिसार, पूर्णिया और रूपसी जैसे नए एयरपोर्ट्स को शामिल किया गया है, जो भारत के रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मददगार साबित होंगी.

विंटर शेड्यूल में किस एयरलाइंस को मिली कितनी वीकली फ्लाइट्स
विंटर शेड्यूल 2025 में इंडिगो 15,014 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट कर देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइंस बन गए है. वहीं, फ्लाई91 की फ्लाइट्स में 59.35% की बढ़ोत्‍तरी देखी गई है, जो फ्लाइट इंक्रीज का सबसे बड़ा प्रतिशत है. वहीं, फ्लाई बिग की फ्लाइट्स में 67.05% की कमी देखी गई है. आइए जाने विंटर शेड्यूल 2025 किस एयरलाइंस को मिली कितनी वीकली फ्लाइट्स…

एयरलाइंस वीकली फ्लाइट
इंडिगो 15,014
एयर इंडिया 4,277
एयर इंडिया एक्सप्रेस 3,171
स्पाइसजेट 1,568
अकासा एयर 1,027
स्टार एयर 538
एलायंस एयर 520
फ्लाई91 196
इंडिया वन 126
फ्लाई बिग 58
कुल 26,495

अबकी बार पैसेंजर के पास होंगे ज्‍यादा फ्लाइट्स के विकल्‍प
डीजीसीए के अनुसार, समर शेड्यूल 2025 की अपेक्षा विंटर शेड्यूल 2025 में पैसेंजर्स के पास फ्लाइट के अधिक विकल्‍प होंगे. समर शेड्यूल 2025 की तुलना में विंटर शेड्यूल 2025 में फ्लाइट्स की संख्‍या में करीब 3.46 फीसदी का इजाफा हुआ है. प्रतिशत की बात करें तो सबसे अधिक 59.35% का इजाफा फ्लाई91 की फ्लाइट्स में हुआ है. फ्लाई91 अभी तक 123 फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही थी, वहीं विंटर शेड्यूल में 196 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का प्‍लान है. वहीं संख्‍या की बात करें तो इंडिगो के शेड्यूल्‍ड में 856 फ्लाइट्स का इजाफा हुआ है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *