Last Updated:
India Reacts To Pakistan Accusation: पाकिस्तान का और ‘झूठा प्रपंच’ सामने आ गया है. इस्लामाबाद के एक शिया मस्जिद में हुए ब्लास्ट का आरोप भारत के सीर मढ़ कर अपने लोगों की सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, भारत ने उसके झूठ के पुलिंदे का भंडाफोड़ कर दिया है. भारत ने कहा कि अपनी अंदरूनी मसले को भटकाने के लिए इस्लमाबाद भारत पर आरोप लगा रहा.

इस्लामाबाद मे ब्लास्ट मामले में पाकिस्तान के आरोप पर भारत की दो टूक. (पीटीआई)
India Reacts To Pakistan Accusation: पाकिस्तान ने इस्लामाबाद ब्लास्ट के शिया मस्जिद में हुए ब्लास्ट के लिए भारत पर आरोप लगाया था. हालांकि, इस आरोप के बाद भारत ने उसके असलियत को सबके सामने ला दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर साफ कर दिया है कि इस ब्लास्ट में भारत का कोई हाथ नहीं है. पाकिस्तान अपने अंदरूनी मसलों से आवाम का ध्यान भटकाने के लिए ये पैंतरा अजमा रहा है.
विदेश मंत्रालय अपने जारी बयान कहा, ‘आज इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम विस्फोट निंदनीय है. भारत इस हमले में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय पाकिस्तान अपने ही देश में पनप रही समस्याओं के लिए दूसरों को दोष देने का रास्ता चुन रहा है. भारत ऐसे किसी भी आरोप को पूरी तरह खारिज करता है, जो उतना ही निराधार है जितना निरर्थक.’
भारत ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की
भारतीय विदेश मंत्रालय ने 6 फरवरी घटना को निंदनीय बताया. भारत मृतकों के प्रति संवेदना रखता है, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के हुक्मरानों द्वारा भारत पर मढ़ा गया आरोप न केवल हास्यास्पद है, बल्कि उनकी मानसिक दिवालियेपन का सबूत भी है. यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद, तर्कहीन और निर्थक है. इसे भारत पूरी हिकारत के साथ खारिज करता है. पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा है, जो आग तुम अपने घर में लगाओगे, वह एक दिन तुम्हें ही जलाकर खाक कर देगी.
अपनी जमीन आतंकवाद को पनाह
यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान ने दशकों तक अपनी ही जमीन पर आतंकवाद के जहरीले सांपों को दूध पिलाया है. उसने यह सोचकर इन भस्मासुरों को पाला था कि वे सिर्फ पड़ोसी मुल्क को डसेंगे, लेकिन आज वही सांप पलटकर अपने ही मालिकों को डस रहे हैं. इस्लामाबाद की मस्जिद में बहा खून पाकिस्तान की उसी ‘आत्मघाती नीति’ का नतीजा है, जिसमें उसने धर्म और आतंक का घालमेल करके अपने ही सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है. आज जब वह खुद अपनी खोदी हुई खाई में गिर रहा है, तो चीखने-चिल्लाने और भारत का नाम लेने से हकीकत नहीं बदल जाएगी.
पाक का डायवर्जन टैक्टिक
पाकिस्तान का यह आरोप असल में एक ‘डायवर्जन टैक्टिक’ (ध्यान भटकाने की चाल) है. वहां की जनता महंगाई, बेरोजगारी, गृहयुद्ध जैसे हालात और कट्टरपंथ के बोझ तले दबी जा रही है. अवाम सवाल पूछ रही है, और जवाब देने के बजाय वहां की सरकार ‘भारत के डर’ का पुराना कार्ड खेल रही है. लेकिन यह कार्ड अब एक्सपायर हो चुका है. दुनिया जानती है कि आतंकवाद की फैक्ट्री कहां चल रही है. उसका सीईओ कौन है. अपनी सरजमीं पर पनप रही समस्याओं का इलाज करने के बजाय, दूसरों पर कीचड़ उछालना एक कायरतापूर्ण कृत्य है.
हमारे सिर ना फोड़े ठिकरा
भारत की दो टूक चेतावनी है कि पाकिस्तान अपने घर के झगड़ों और अपनी पैदा की गई मुसीबतों का ठीकरा हमारे सिर फोड़ने की कोशिश न करे. यह आरोप उतना ही खोखला है जितना पाकिस्तान का सरकारी खजाना. भारत अपनी अखंडता और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है और ऐसे किसी भी प्रोपेगेंडा को अपने जूतों की नोक पर रखता है.
About the Author

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

