Wed. Feb 11th, 2026

ओवैसी ने ट्रंप के बहाने सरकार को घेरा – News18 हिंदी


होमवीडियोदेश

‘गोरी चमड़ी वाला कौन होता है हमें बताने वाला’: ओवैसी ने ट्रंप के बहाने सरकार को घेरा

X

title=

‘गोरी चमड़ी वाला कौन होता है हमें बताने वाला’: ओवैसी ने ट्रंप के बहाने सरकार को घेरा

 

arw img

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया कार्यकारी आदेश को लेकर केंद्र सरकार और अमेरिका पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका हमें यह निर्देश नहीं दे सकता कि हम तेल किससे खरीदें. उन्होंने कहा, ट्रंप का आदेश कहता है कि रूस से कुछ भी खरीदने पर 25% टैरिफ लगेगा. यह ‘गोरी चमड़ी वाला’ हमें बताने वाला कौन होता है? क्या वे हमारे मां-बाप हैं?” ओवैसी ने भारत की संप्रभुता पर जोर देते हुए कहा कि हमने आजादी इसलिए पाई ताकि अपने फैसले खुद ले सकें. इसके साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन इंसाफ’ की मांग करते हुए सरकार से हाफिज सईद, मसूद अजहर और लखवी जैसे आतंकियों को भारत लाने की अपील की.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *