Mon. Feb 2nd, 2026

काेंड़ागांव वन विभाग की जमीन नगर पालिका को आवबंटित करने की मांग, प्रस्ताव पारित


काेंड़ागांव। जिले के नगरपालिका क्षेत्र अंर्तगत सुभाष वार्ड में वन विभाग कॉलोनी के क्वार्टर कंडम हो चुके हैं। इसे नए सिरे से बनाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुभाष वार्ड पार्षद ने वन विभाग की जमीन नगर पालिका को आबंटित करने की मांग की है, नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव पारित हो चुका है।

वार्ड पार्षद विकास अंभोरे ने वन विभाग की इस जमीन को नगर पालिका को देने मांग की है। पार्षद का कहना है वार्ड में नजूल भूमि नहीं है। जो थोड़ी नजूल भूमि थी, उसमें अतिक्रमण हो चुका। सुभाष वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 सड़क किनारे किराए के भवन में लग रही है। भवन छोटा है और बाथरूम तक की सुविधा नहीं है। आंगनबाड़ी भवन के लिए 17 लाख रुपये एक साल पहले स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं हो पा रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्र भी खुलना है, लेकिन जगह की कमी के कारण उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पा रहा है। राशन दुकान एक छोटे भवन में बाजार के अंदर संचालित हो रहा है। राशन दुकान भवन भी बनना जरूरी है। सामुदायिक भवन भी वार्ड में जगह की कमी के कारण नहीं बन पा रहा है।

सुभाष वार्ड के पार्षद विकास अंभोरे ने बताया कि वार्ड में नजूल भूमि नहीं होने से आंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान भवन सहित अन्य सरकारी भवन नहीं बन पा रहे हैं। वन विभाग को आवेदन देकर कंडम क्वार्टरों वाली जगह सरकारी भवनों के निर्माण के लिए देने मांग की गई है। नगरपालिका परिषद प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *