Sat. Feb 14th, 2026

घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, महिला की मौके पर मौत – realtimes


कोरबा। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे बलौदा की ओर से आ रहा ट्रेलर लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे स्थित मकान को जोरदार टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ट्रेलर चालक से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *