Mon. Feb 16th, 2026

जांजगीर-चांपा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा मातम


जांजगीर-चांपा। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया गांव का है। बताया जा रहा है कि युवती सुनीति पटेल ने आज साेमवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

सुबह जब घर के परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय युवती के कान में हेडफोन लगा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी से बात करते हुए या कुछ सुनते समय यह कदम उठा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *