Thu. Feb 12th, 2026

नम आंखें-सफेद साड़ी: अजित पवार की मौत के बाद पहली बार संसद पहुंचीं पत्‍नी सुनेत्रा, जानें बजट सत्र में आज क्या हुआ?


होमफोटोदेश

पति की मौत के बाद पहली बार संसद पहुंचीं सुनेत्रा, बजट सत्र में आज क्या हुआ?

Last Updated:

संसद का बजट सत्र बुधवार को राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहा. एक तरफ महुआ मोइत्रा और प्रियंका गांधी ने निलंबित सांसदों से हाथ मिलाकर विपक्षी एकजुटता दिखाई, वहीं प्रदर्शनकारी सांसदों ने ‘नरेन्द्र सरेंडर’ के पोस्टरों से सरकार को घेरा. दूसरी ओर पति के निधन के बाद पहली बार संसद पहुंचीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और प्रफुल्ल पटेल ने कार्यवाही में हिस्सा लिया.

Parliament Budget Session

संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को विपक्षी सांसदों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने निलंबित लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया. टैगोर के साथ अन्य निलंबित सांसद प्रशांत पाडोले, हिबी ईडन और डीन कुरियाकोस भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे. पिछले सप्ताह ‘अभद्र व्यवहार’ के कारण कुल आठ लोकसभा सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था. विपक्षी नेता एक बैनर के साथ संसद की सीढ़ियों पर धरने पर बैठे नजर आए. (PTI)

उधर, महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बुधवार को संसद के बजट सत्र में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचीं. हाल ही में अपने पति (अजित पवार) के निधन के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक और राजनीतिक दौरा है. उनके साथ एनसीपी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे. संसद परिसर में उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

आज विपक्षी एकजुटता की एक खास तस्वीर भी सामने आई. शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद परिसर में एक साथ नजर आईं. दोनों नेताओं के बीच बजट और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर गंभीर चर्चा हुई. प्रियंका गांधी ने इस दौरान सांसदों के निलंबन और लोकतंत्र की गरिमा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. वहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार की नीतियों और हालिया ‘वंदे मातरम’ प्रोटोकॉल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. (PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Parliament News Today

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की. सीढ़ियों पर निलंबित लोकसभा सांसद प्रशांत पाडोले और डीन कुरियाकोस समेत अन्य विपक्षी नेता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे. सांसदों ने ‘Narender Surrendered?’ लिखे पोस्टर के साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया. किरेन रिजिजू ने इस दौरान विपक्षी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की. (PTI)

Parliament Budget Session

संसद के बजट सत्र के दौरान भाजपा सांसद हेमा मालिनी सदन की कार्यवाही में शामिल होने संसद भवन पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और सरकार द्वारा पेश किए गए बजट प्रस्तावों की सराहना की. हेमा मालिनी ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट में किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताया.

Parliament News today

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा द्वारा कथित टैक्स चोरी और आयकर कानून के तहत धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. प्रदीप भंडारी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दस्तावेज और संदर्भ पोस्ट करते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर लोगों को डराने के लिए फर्जी केस दर्ज कराने के बजाय उन्हें जवाब देना चाहिए.” (PTI)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में धरना दे रहे निलंबित सांसदों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया. यह सांसद डोनाल्‍ड ट्रंप के एक कटआउट के साथ खड़े थे और अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं. प्रशांत पाडोले और डीन कुरियाकोस समेत आठ सांसद पिछले सप्ताह ‘अमर्यादित व्यवहार’ के कारण सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए थे. विपक्षी नेता ‘नरेन्द्र सरेंडर’ के पोस्टरों के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. (PTI)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *