Wed. Feb 18th, 2026

 परीक्षा देने जा रहे युवक की गाय से टक्कर, सींग आंख में घुसा, हालत गंभीर


जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय का सींग सीधे युवक की आंख में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार केरा गांव निवासी मनीष कुमार देवांगन (21 ) बुधवार सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से नवागढ़ स्थित राधाकृष्ण कॉलेज नवागढ़ प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान केरा और बर्रा मोड़ मिस्दा के पास सड़क पर अचानक एक गाय आ गई।

युवक संभल पाता इससे पहले ही बाइक गाय से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के दौरान गाय का सींग युवक की आंख में जा धंसा। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंख से काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उसे नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

नवागढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन से ठोस व्यवस्था की मांग भी उठाई है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *