Sat. Feb 7th, 2026

प्याज की बोरियों में मौत का जखीरा: केरल में 10,500 जिलेटिन बरामद, कई इमारतों को जमीदोज कर सकता है इतना बारूद


मालाप्पुरम: केरल के शांत माने जाने वाले मालाप्पुरम जिले में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने प्याज से लदे एक ट्रक से विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया. पुलिस ने चेम्मड इलाके में एक ईंट निर्माण इकाई के पास खड़े ट्रक से 10,500 से अधिक जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और बिजली के तार जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालकिन को हिरासत में ले लिया है और जांच के दायरे को बढ़ा दिया है. इतनी भारी मात्रा में जिलेटिन कई इमरातों को जमीदोज करने और एक शहर के बड़े हिस्‍से में आतंक मचाने के लिए काफी है.

सड़क किनारे खड़े एक साधारण से दिखने वाले ट्रक में बाहर से सिर्फ प्याज की बोरियां नजर आ रही थीं, लेकिन उनके नीचे छिपा था एक ऐसा खौफनाक राज जो पूरे इलाके को मलबे में तब्दील करने की ताकत रखता था. शनिवार की सुबह जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेम्मड में छापेमारी की तो प्याज की तीखी गंध के पीछे बारूद की महक छिपी मिली. 245 बॉक्स में करीने से सजाई गई 10,500 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें किसी बड़े धमाके की खामोश गवाही दे रही थीं. जैसे-जैसे प्याज की बोरियां हटती गईं जांच अधिकारियों के चेहरे पर शिकन गहरी होती गई. प्याज की आड़ में’मौत का यह जखीरा किसी ईंट भट्ठे के लिए था या किसी भयावह साजिश का हिस्सा इस सवाल ने पूरे केरल में सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है.

जिलेटिन के साथ डेटोनेटर भी
पुलिस के अनुसार ट्रक को एक ईंट निर्माण इकाई के परिसर में खड़ा किया गया था. शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोटक सामग्री को बहुत ही शातिर तरीके से प्याज के ढेर के नीचे छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने मौके से करीब 245 बॉक्स बरामद किए हैं. इनमें न केवल जिलेटिन की छड़ें थीं बल्कि भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी बरामद हुए हैं. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का मिलना यह संकेत देता है कि इसे किसी सामान्य काम के लिए नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए मंगाया गया था.

ट्रक मालकिन हिरासत में
इस बड़ी बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई. ट्रक की मालकिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई थी और इसे कहां ले जाया जाना था. क्या इसका इस्तेमाल अवैध खनन में होना था या इसके पीछे कोई आतंकी एंगल है, इसकी भी गहन जांच की जा रही है. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ राज्य की खुफिया एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

सवाल- जवाब
केरल के किस जिले में विस्फोटकों का यह जखीरा बरामद हुआ है?
यह बरामदगी केरल के मालाप्पुरम जिले के चेम्मड इलाके में हुई है.

ट्रक से कुल कितनी विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है?
पुलिस ने ट्रक से 10,500 से अधिक जिलेटिन की छड़ें, भारी मात्रा में डेटोनेटर और तार बरामद किए हैं.

विस्फोटकों को छिपाने के लिए किस चीज का सहारा लिया गया था?
इन्हें प्याज से लदे ट्रक में प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था.

पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने विस्फोटक और ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक की मालकिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह ट्रक कहां खड़ा मिला था?
यह ट्रक चेम्मड में एक ईंट निर्माण इकाई (Bricks manufacturing unit) के पास खड़ा पाया गया था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *