Sat. Feb 14th, 2026

फटी एड़ियों का रामबाण इलाज! मात्र 10 रुपये में दिखेगा असर – News18 हिंदी


X

title=

फटी एड़ियों का रामबाण इलाज! मात्र 10 रुपये में दिखेगा असर

 

arw img

Home Remedies For Cracked Heels: फटी एड़ियां न सिर्फ दर्द देती हैं, बल्कि खूबसूरती में भी दाग लगा देती हैं. अक्सर महंगे फुट-क्रीम भी इस समस्या पर बेअसर साबित होते हैं. ऐसे में दरभंगा के स्थानीय नुस्खों से निकला ‘कैंडल वैक्स फॉर्मूला’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जो एड़ियों को रेशम जैसा नरम बनाने का दावा करता है. इसे बनाना बेहद आसान है. बस दो मोमबत्तियों को पिघलाकर उसमें दो चम्मच सरसों का तेल और दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं. जब यह मिश्रण एकसार हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें. तैयार क्रीम को एक डिब्बी में स्टोर कर लें. रोज रात को सोने से पहले अपनी एड़ियों को साफ कर इस घरेलू क्रीम से मसाज करें. मोम (वैक्स) त्वचा की नमी को लॉक करता है, जबकि सरसों और नारियल का तेल दरारों को अंदर से भरकर दर्द और जलन को कम करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्राकृतिक नमी का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *