Mon. Feb 2nd, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ में कटौती


Last Updated:

PM Narendra Modi on Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% होने की बड़ी जानकारी साझा की है. पीएम ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से ट्रंप का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं तो इससे आपसी सहयोग और विकास के नए द्वार खुलते हैं जिससे दोनों देशों को बड़ा लाभ होगा.

‘जब 2 बड़े लोकतंत्र साथ काम करते हैं’, टैरिफ कम होने पर PM मोदी का रिएक्‍शनपीएम मोदी ने एक्‍स पर रिएक्‍शन दिया.

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद ही नाटकीय और उत्साहजनक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए देशवासियों को खुशखबरी दी है. पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी शानदार बातचीत हुई है, जिसके बाद अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 18% करने का फैसला किया है. यह घोषणा उस समय आई है जब दुनिया भर की नजरें भारत-अमेरिका के ट्रेड रिलेशन पर टिकी हैं. पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से अपने खास दोस्त ट्रंप का आभार जताया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *