Sun. Feb 15th, 2026

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन?  – realtimes


कोलंबो : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा देखने को मिलती रही है, जिसमें पाकिस्तान टीम के पहले इस मुकाबले के बायकॉट करने और फिर अपने फैसले से यूटर्न लेने के चलते इस मैच की हाईप को और भी अधिक बढ़ा दिया। दोनों ही टीमों ने इस मैच से एक दिन पहले कोलंबो के स्टेडियम में प्रैक्टिस की, जिसमें उन्होंने अपनी तैयारी को अंतिम रूप भी दिया। वहीं इस मैच को लेकर एक बड़ा खतरा भी बारिश के रूप में सामने आया है, जिसमें मुकाबले के रद्द होने की भी आशंका को टाला नहीं जा सकता है। ऐसे में सभी की नजरें कोलंबो के मौसम पर टिकी हुई हैं अगले 24 घंटे में कैसा रहने वाला है।

कोलंबो में 15 फरवरी को पूरे दिन बारिश होने के आसार
श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी के मौसम को लेकर बात की जाए तो बीबीसी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मुकाबला शुरू होने से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 फीसदी के बीच में जताई गई है। वहीं शाम 7 बजे जब मुकाबला शुरू किया जाना था, जिसमें उस समय बारिश की संभावना बढ़कर 57 फीसदी तक हो जाएगी। हालांकि उसके बाद ये कम होकर लगभग 18 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट को देखा जाए तो उसके अनुसार कोलंबो में दोपहर एक बजे तक तो बारिश होने की 59 फीसदी संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार कमी देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे से बारिश होने की संभावना काफी घटकर 9 फीसदी तक होने की जताई गई है। हालांकि इस दौरान बादलों का डेरा लगातार देखने को मिलेगा।

आर प्रेमदासा में बेहतर है ड्रेनेज सिस्टम
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान या शुरू होने से पहले बारिश होती और समय पर रुक जाती है तो मैदान को तैयार करने में अधिक समय नहीं लगेगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, जिसमें बारिश होने पर पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया जाता है, जिससे ग्राउंड स्टाफ के लिए मैदान से पानी को निकलना काफी आसान हो जाता है और इससे जल्द ही फिर से मुकाबला शुरू कराने में मदद मिलती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *