Mon. Feb 2nd, 2026

महाराजा गुहा निषादराज जयंती पर समाज को बड़ी सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण


 

रायपुर, 02 फ़रवरी 2026 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा के बुधवारी स्थित छग़ निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित महाराजा गुहा निषादराज जयंती एवं राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होकर महाराजा गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन क़े मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में समाज को 30 लाख क़े विकास कार्यों की सौगात मिली। मंत्री देवांगन ने पिछले वर्ष समाज क़े कार्यक्रम में उक्त कार्यों का भूमिपूजन किया था। रविवार को समाज क़े भवन का बाउंड्रीवाल, किचन शेड, अतिरिक्त कक्ष, बोर निर्माण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यों की सौगात क़े अवसर पर समाज ने मंत्री देवांगन का गज माला से विशेष अभिनंदन करते हुए आभार जताया। अपने सम्बोधन मे मंत्री  देवांगन ने कहा की निषाद केवट समाज का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रारम्भ से मिलता रहा है, भगवान महाराजा गुहा निषादराज जी से मिले आशीर्वाद का ही फल है की आज समाज को इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात देने का सौभाग्य मिल रहा है।इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा की ये भाजपा की विष्णुदेव की सरकार है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन आज शहर और जिले क़े विकास क़े साथ साथ हर समाज को बड़े बड़े विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन ,  पार्षद युगल कैवर्त , पार्षद किशन कैवर्त , भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त , समाज के जिला अध्यक्ष ललित कैवर्त  कोषाध्यक्ष संतोष  कैवर्त , महिला अध्यक्ष पूनम कैवर्त , युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत अधिक संख्या में समाज क़े सम्मानीय भाई बहनों की गरिममय उपस्थिति रही।


[ad_2]

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *