Tue. Feb 17th, 2026

‘मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं…’, जेफरी एपस्टीन से संबंधों के सवालों पर बोले ट्रंप – donald trump denies connection with jeffrey epstein accuses democrats ntc ygmr


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. 

उन्होंने कहा, ‘मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे पूरी तरह बरी किया जा चुका है.’ ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि जांच में उनके खिलाफ कुछ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

‘एपस्टीन मामले में मैं पूरी तरह निर्दोष’

एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि वो एपस्टीन मामले में ‘पूरी तरह निर्दोष’ हैं. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन उनके चुनाव जीतने के खिलाफ था और कुछ लेखकों के साथ मिलकर उनके राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचाना चाहता था.

डेमोक्रेट नेताओं पर साधा निशाना

ट्रंप ने बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी जिक्र किया और कहा कि एपस्टीन से जुड़े मामलों में कई डेमोक्रेट नेता जांच के दायरे में आए हैं. उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तंज कसते हुए कहा कि ‘क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें खींचे गए हैं.’ वहीं, हिलेरी क्लिंटन के उस आरोप पर भी ट्रंप ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि एपस्टीन मामला ट्रंप प्रशासन से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है.

‘ईरान में वार्ता में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहूंगा’
 
ईरान पर ट्रंप ने कहा कि वे सीधे तौर पर नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत में शामिल रहेंगे. उनका कहना था कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय क्यूबा से बातचीत कर रहे हैं और देखा जाएगा कि अमेरिका और क्यूबा के बीच वार्ता का क्या नतीजा निकलता है. 

सऊदी अरब और यूएई के बीच चल रहे मतभेदों पर ट्रंप ने कहा कि वे इस विवाद में सीधे शामिल नहीं हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो उसे सुलझा सकते हैं. जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने कहा कि ‘यूक्रेन को जल्द से जल्द बातचीत की टेबल पर आना चाहिए.’

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *