Wed. Feb 11th, 2026

रांची का ‘रक्षक’ बांस! बहन की शहादत से उपजा पेड़ करता है पूरे गांव की रखवाली – News18 हिंदी


X

title=

रांची का रहस्यमयी बांस! 100 साल पहले दफन बहन बनी गांव की रक्षक

 

arw img

Ranchi Ajab Gajab News: झारखंड की राजधानी रांची से महज 30 किलोमीटर दूर ‘बिंदु बसाइर’ गांव में आस्था और रहस्य का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है. यहां एक बांस का पेड़ न केवल पूजा जाता है, बल्कि माना जाता है कि वह पूरे गांव का सुरक्षा कवच है. स्थानीय निवासी सीमा उरांव के अनुसार, यह परंपरा 100 साल पुरानी एक मर्मस्पर्शी घटना से जुड़ी है. लोककथा है कि सात भाइयों ने अपनी ही इकलौती बहन की धोखे से हत्या कर दी थी. जिस स्थान पर उसे दफनाया गया. वहां से एक बांस का पेड़ अंकुरित हुआ. ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि वह लड़की आज भी देवी स्वरूप उस पेड़ में वास करती है. बदमाशों ने कई बार इस पेड़ को काटने की कोशिश की, लेकिन कहा जाता है कि पेड़ से आई चेतावनी भरी आवाजों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया. आज इस गांव में चोरी नहीं होती और लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं. संतान प्राप्ति और विवाह की मन्नतें पूरी होने के कारण यहां हर साल मार्च में बड़ा मेला भी लगता है. यह पेड़ आज आधुनिक समाज के लिए आस्था और प्रकृति संरक्षण की एक मिसाल बन चुका है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *