Sun. Feb 8th, 2026

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, 4 युवतियों की मौत, कई लड़कियां घायल – raebareli road accident many girls dead serious injuries aiims referral ntc ygmr


उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जगतपुर थाना क्षेत्र के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. 

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें: रायबरेली में ‘हेट स्पीच’ पर FIR: बिना परमिशन तलवारें लहराकर निकाली यात्रा, अभिषेक ठाकुर समेत कई यूट्यूबर्स पर केस दर्ज

पांच लड़कियां घायल, एक एम्स रेफर

मृतकों की पहचान असमा (18), विमांशी (23), शावलनी (22) और रवमम (14) के रूप में हुई है. सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं. घायलों में रिया पटेल (14), विया पटेल (12), साधना (9), मीना (22) और रेशमा (14) शामिल हैं. इनमें विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स रेफर किया गया है.

(इनपुट: शैलेंद्र)

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *