Thu. Feb 12th, 2026

लखनऊ: 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को रौंदा, लड़की के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था – lucknow 12th student car accident six injured child death lclk


कानपुर में  लैंबॉर्गिनी कांड के बाद अब लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंद दिया. इस दौरान कार में लड़के के साथ एक लड़की भी मौजूद थी. घटना बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई. रिपोर्ट के मुताबिक 12वीं कक्षा का एक छात्र कार चलाते हुए छह लोगों को कुचल गया.

कार में मौजूद थी लड़की

हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान छह साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से मिली जानकारी के आधार पर कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार यह हादसा 12 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, कस्बा बंथरा के पास हुआ. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और फिर पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया.

हादसे में पांच लोग घायल

इस हादसे में अरमान (12 वर्ष), अवध बिहारी (42 वर्ष), साधना वर्मा (35 वर्ष), मीना देवी (60 वर्ष) और दीक्षांत पटेल (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. छह साल के दीक्षांत पटेल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार 12वीं कक्षा का छात्र चला रहा था, जो स्कूल फेयरवेल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था. हादसे के बाद छात्र ने अपनी दोस्त को रास्ते में उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद स्विफ्ट कार बरामद कर ली है.

 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *