Last Updated:
Sansad Budget Session Live: संसद बजट सत्र में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा जारी है. सोमवार को राहुल गांधी के भारत-चीन संबंधों पर एक अप्रकाशित किताब के हवाले से किए गए दावे पर हंगामा मच गया था. इस बीच सोमवार रात …और पढ़ें
सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी के एक दावे पर भारी हंगामा हुआ था. फोटो- पीटीआई
Sansad Budget Session Live: बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को भी चर्चा जारी रहेगी. इस बीच सोमवार को लोकसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखा गया था. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में एक अप्रकाशित पुस्तक के हवाले से भारत-चीन के रिश्तों को लेकर कुछ दावे किए थे. इस कारण सदन में भारी हंगामा देखा गया. इस बीच सोमवार रात में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति और अमेरिकी टैरिफ दर को घटाकर 18 फीसदी किए जाने की घटना छाई हुई है. सरकार इस डील को फादर ऑफ ऑल डील करार दे रही है. इस बीच विपक्ष भी इस संभावित डील में अपने हिसाब से खामियां तलाश रहा है. ऐसी संभावना है कि सरकार इस संभावित डील को लेकर सदन में बयान दे. ऐसे में मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है.
February 3, 202610:35 IST
Loksabha Budget Session Live: ट्रेड डील देश को निराश करने वाली- कांग्रेस
Loksabha Budget Session Live: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण ने कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति देश को निराश करने वाली डील है. कहीं ना कहीं अमेरिका ने भारत को मजबूर किया कि हम रूस से जो सस्ता तेल वह खरीदते थे वह ना खरीदें और वेनेजुएला से खरीदें. जब संसद चल रहा था तो संसद के अंदर उसकी घोषणा होनी चाहिए थी. इसकी घोषणा अमेरिका से क्यों हुई.
February 3, 202610:23 IST
Sansad Budget Session Live: लोकसभा में अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बयान संभव
Sansad Budget Session Live: अमेरिका के साथ सोमवार रात ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति को लेकर सरकार मंगलवार को संसद में बयान दे सकती है. सोमवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी. इस सहमति के बाद अमेरिका ने भारत से अपने आयात पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. पहले यह टैरिफ 25 फीसदी और रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया था. अमेरिका ने जुर्माना की खत्म करने की बात कही है.
February 3, 202610:19 IST
India-America Trade Deal Live: संसद भवन में एनडीए ने पीएम मोदी का किया स्वागत
India-America Trade Deal Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगल-अलग देशों के साथ बीते कुछ महीनों में बड़ी-बड़ी ट्रेड डील की है. भारत के लिए यह एक बड़ी सफलता है. बीती रात ही अमेरिका के साथ ट्रेड पर सहमति बनी है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया है. अमेरिका के साथ डील पर पीएम मोदी का एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने माला पहनाकर स्वागत किया.

