Tue. Feb 17th, 2026

सिर्फ भारत पर ही क्यों निशाना? रूस के तेल पर US बैन को लेकर पीयूष गोयल ने UK मंत्री से की बहस | Piyush Goyal News


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Piyush Goyal on US Sanctions: बर्लिन में पीयूष गोयल ने ब्रिटिश मंत्री से सख्त सवाल पूछा. उन्होंने कहा, जब जर्मनी और यूके को रूसी तेल पर छूट मिली, तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? देखें वीडियो.

ख़बरें फटाफट

रूस तेल बैन पर पीयूष गोयल ने UK मंत्री से पूछा- सिर्फ भारत ही निशाने पर क्यों?बर्लिन में पीयूष गोयल ने ब्रिटिश मंत्री से सख्त सवाल पूछा.

Piyush Goyal on US Sanctions: बर्लिन ग्लोबल डायलॉग के मंच पर भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री क्रिस ब्रायंट के बीच रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली. गोयल ने सवाल उठाया कि जब ब्रिटेन और जर्मनी को रूसी तेल कंपनियों पर छूट दी गई है, तो फिर भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

गोयल ने साफ कहा कि अमेरिका और यूरोप ने रूसी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की है. लेकिन इस पूरे मामले में भारत को अनुचित रूप से टारगेट किया गया है. उन्होंने ब्रिटिश मंत्री से पूछा, “यूके और जर्मनी को तो छूट मिल गई, फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?” इस दौरान मंच पर मौजूद दर्शक भी गोयल के इस तर्क को ध्यान से सुनते रहे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *