स्मार्टफोन ने बनाया स्मार्ट किसान! अब 15 साल तक नोटों की बारिश
Guava Farming Tips: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मुनाफे का जरिया भी है. पूर्णिया के किसान मनमोहन कुमार ने स्मार्टफोन और उद्यान विभाग की मदद से खेती की नई इबारत लिखी है. उन्होंने 3 एकड़ में VNR छत्तीसगढ़ (रायपुर) किस्म के अमरूद की बागवानी कर बंपर मुनाफे की नींव रखी है. मनमोहन ने VNR किस्म चुनी है, जिसका एक फल 500 ग्राम तक का होता है. इसमें बीज बहुत कम होते हैं, जिससे बाजार में इसकी कीमत 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है. एक एकड़ में लगभग 2 लाख रुपये की शुरुआती लागत आती है. एक बार पौधा लगाने पर यह 15 वर्षों तक फल देता है. मनमोहन कहते हैं कि पारंपरिक खेती छोड़ नई तकनीक अपनाने से किसान लंबे समय तक सुरक्षित मुनाफा कमा सकते हैं.


