Sat. Feb 7th, 2026

होली से पहले दीवाली! वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर पिता गदगद, समस्तीपुर में जश्न – vaibhav suryavanshi father sanjiv Suryavanshi proud after u19 world cup win Samastipur Bihar tspok


अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी के घर जश्न का माहौल है. बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित उनके आवास पर देर रात तक उत्सव चलता रहा, जहां परिवार, रिश्तेदार और इलाके के लोग जीत की खुशी में शामिल हुए.

मैच के बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बेहद गर्व है. उन्होंने कहा; पूरा परिवार बहुत खुश है. हमारे क्षेत्र के लोग घर आकर जश्न मना रहे हैं. वैभव ही नहीं, पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया. पूरे टूर्नामेंट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वर्ल्ड कप जीतकर देश को खुशी दी.

संजीव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि वैभव क्रिकेट में कुछ बड़ा कर सकता है.आजतक से बात करते हुए संजीव ने कहा आप भी इसके गवाह हैं कि हमने कितनी मेहनत की है. हमने प्रण लिया था कि इसे क्रिकेटर बनाएंगे. आज उसी मेहनत का नतीजा सामने है. लेकिन आगे की राह अभी लंबी है, वैभव को और आगे जाना है.

अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा- हम यही चाहते हैं कि मेरा पुत्र वैभव सूर्यवंशी देश के काम आए और आगे भी इसी तरह भारत के लिए खेले. देश के लोग उसे दुआ और आशीर्वाद दें.

वही भारत की जीत के बाद वैभव के बड़े भाई खुद को रोक नहीं पाए और घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की. विजुअल्स में बड़े भाई को पटाखे फोड़ते और खुशी जाहिर करते हुए देखा गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल रहे.

गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्के जड़ते हुए ICC टूर्नामेंट फाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ की सबसे बड़ी पारी खेली और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया. वैभव ने महज 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 411 रनों का स्कोर खड़ा किया. बाद में इंग्लैंड की टीम महज 311 रनों पर स‍िमट गई. वैभव की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया. 

 

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *