Wed. Feb 18th, 2026

15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर – realtimes


कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां मंगलवार सुबह 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी प्रकार का मानसिक दबाव, विवाद या अन्य वजह तो इस घटना के पीछे नहीं है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *