अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर में कई विज्ञापनों में काम किया। इसी दौरान उन्हें विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे के साथ काम करने का मौका मिला। पीयूष के निधन की खबर सुनकर शाहरुख काफी दुखी हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है।
पीयूष संग काम करने के अनुभव को किया साझा
शाहरुख खान ने अपनी एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ‘पीयूष पांडे के साथ काम करना और उनके साथ रहना हमेशा सहज और मजेदार लगता था। उनके बनाए एड का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को इतनी सहजता से पेश किया और भारत के विज्ञापन उद्योग में क्रांति ला दी। मेरे दोस्त, शांति से आराम करो। तुम्हारी बहुत याद आएगी।’
ये खबर भी पढ़ें: ‘हमारा बजाज’ से लेकर ‘फेविकोल के जोड़’ तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल
इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया शोक
पीयूष पांडे के निधन पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक जाहिर किया। इला अरुण भी पीयूष के निधन पर काफी दुखी हैं। सभी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया। साथ ही पीयूष के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की है।