Sun. Feb 15th, 2026

Us-colombia Tension Trump Admin Tightens Grip More Sanctions On President And Family Petro Defends Know Detail – Amar Ujala Hindi News Live


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो, उनकी पत्नी वेरोनिका अलकोसेर गार्सिया, बेटे निकोलस पेत्रो और गृह मंत्री आर्मांडो बेनेडेट्टी पर प्रतिबंध लगाए हैं।इन लोगों पर वैश्विक मादक पदार्थ व्यापार में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद कोलंबिया से तनाव गहरा गया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि पेत्रो ने ‘ड्रग कार्टेल्स को पनपने से रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।

अब विमानवाहक पोत भी तैनात करेगा ट्रंप प्रशासन

बता दें कि ट्रंप इस मामले में चेतावनी दे चुके हैं कि अमेरिका अपनी सुरक्षा के लिए ‘कड़े कदम’ उठाएगा। हाल ही में अमेरिका ने दक्षिण अमेरिका के तटों पर कथित तौर पर मादक पदार्थ सप्लाई करने वाली कई नौकाओं पर हमले किए हैं। अमेरिका ने सख्ती बढ़ाते हुए अब एक विमानवाहक पोत भी तैनात करने का एलान किया है।

अमेकिका ने 30 वर्षों में पहली बार कोलंबिया के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की

खबरों के मुताबिक अमेरिका ने लगभग 30 वर्षों में पहली बार कोलंबिया को उन देशों की सूची में शामिल किया है जो ‘ड्रग के खिलाफ युद्ध में सहयोग नहीं कर रहे।’ अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में पेत्रो ने कहा, ट्रंप ‘झूठे आरोप’ लगा रहे हैं। अमेरिकी अदालतों में कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए पेत्रो ने कोलंबिया कि मादक पदार्थ नीति को संतुलित बताया। अपने बचाव में उन्होंने कहा, उनकी नीति से कोका पत्ती उगाने वाले किसानों को वैकल्पिक फसलों के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

पेत्रो बोले- ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कस रही सरकार

बता दें कि कोका पत्ती का इस्तेमाल कोकीन उत्पादन के दौरान कच्चे माल के रूप में किया जाता है। पेत्रो का कहना है कि सरकार इसके उत्पादकों के साथ समझौते करने को प्राथमिकता देती है, ताकि उन्हें दूसरी फसलों की तरफ रुख करने के लिए राजी किया जा सके। उनकी सरकार बड़े ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसने के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने पर भी काम कर रही है। यही कारण है कि उनकी सरकार ने रिकॉर्ड मात्रा में कोकीन जब्त की है। UN की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया में कोका की खेती का क्षेत्रफल 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 2.53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया। पेत्रो ने इस आंकड़े पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *