Sun. Feb 15th, 2026

Chhath Puja 2025 Date In India Tithi Puja Vidhi Shubh Muhurat Kab Hai Arghya Time Vrat Parana Live Updates In – Amar Ujala Hindi News Live


06:12 AM, 25-Oct-2025

नहाय खाय तिथि: Chhath Puja Nahay Khay Tithi Live

आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा शनिवार, 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। सूर्य उपासना को समर्पित यह चार दिवसीय पर्व 28 अक्तूबर तक चलेगा। नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं और शुद्धता के साथ व्रत की शुरुआत करती हैं।

06:00 AM, 25-Oct-2025

छठ पूजा 2025 नहाय खाय: Nahay Khay 2025 Date LIVE

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से आरंभ होता है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर को पवित्र करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पर्व की धार्मिक परंपरा की शुरुआत होती है, जो चार दिनों तक चलती है और उषा अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होती है।

05:30 AM, 25-Oct-2025

Chhath Puja 2025 Live: आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ, जानें नहाय-खाय के नियम, विधि और महत्व

Chhath Puja 2025 Nahay Khay Shubh Muhurat Live Updates: चार दिनों तक चलने वाले आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज शनिवार, 25 अक्टूबर से हो गई है। इस दिन को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है, जिससे व्रत की पवित्र शुरुआत होती है। व्रती महिलाएं नदियों या तालाबों में स्नान कर शुद्धता के साथ व्रत आरंभ करती हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। इसके अगले दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ यह पर्व संपन्न होगा।

देशभर में, खासकर दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में छठ पूजा की तैयारियां चरम पर हैं। घाटों को सुंदर सजावट, रोशनी और सुरक्षा इंतज़ामों से सुसज्जित किया गया है। श्रद्धालु सूर्य उपासना के इस पर्व को लेकर पूरे उत्साह और भक्ति भाव में डूबे हुए हैं। छठ पूजा से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट, शुभ मुहूर्त और खास झलकियां यहीं पढ़ें।

Chhath Puja 2025 Nahay Khay: आज है छठ महापर्व का पहला दिन, जानें नहाय-खाय के नियम और महत्व

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *