Sun. Feb 15th, 2026

Top News Big Headlines Chhath Imd Rain Alert Ind V Aus In Cricket Bihar Elections Global And Other Misc Events – Amar Ujala Hindi News Live – Top News:आज से छठ महापर्व का शुभारंभ; Imd बोला


आज की बड़ी राष्ट्रीय खबरों में लोकआस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ और भारत की तरफ से संयुक्त सैन्य अभ्यास के मद्देनजर 12 दिनों के लिए जारी NOTAM सबसे अहम रहे। मौसम विभाग की तरफ से जारी 27 अक्तूबर से भारी बारिश का पूर्वानुमान भी सुर्खियों में रहा। खेल जगत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सिडनी वनडे मैच सुर्खियों में है। इसके अलावा तिब्बत में चीन के मिसाइल बेस के विस्तार से जुड़ी सेटेलाइट तस्वीरों की खबर, यंगून से दिल्ली आई महिला के पास से 997 ग्राम सोना जब्त किए जाने की घटना भी चर्चा में है। जम्मू-कश्मीर में पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमले की खबर के अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी सभी राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ सड़क हादसा, परमाणु, परवेज मुशर्रफ और पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी- सीआईए के अधिकारी का बयान भी चर्चा में रहा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में कोलंबिया और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबर भी सुर्खियों में रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे बड़े साइबर अपराध की खबर और अमेरिकी दबाव में कनाडाई प्रीमियर के झुकने की खबर भी चर्चा में रही। कारोबार जगत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की बेबाक टिप्पणी और मनोरंजन जगत में अभिनेता शाहरुख खान की तरफ से अपने प्रशंसकों को 60वें जन्मदिन से पहले दी गई सौगात की खबर सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें…

Trending Videos

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *