Last Updated:
India-America and Pakistan: सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाको ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ युद्ध से बचने की चेतावनी दी है. उन्होंने परमाणु हथियारों पर पेंटागन के नियंत्रण का दावा किया है.
एक अमेरिकी अधिकारी ने सीधे तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है.India-America and Pakistan: भारत में आतंकवाद और अस्थिरता फैलाने की लगातार कोशिश में जुटे पाकिस्तान को एक अमेरिकी अधिकारी ने कड़ी चेतावनी दी है. दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाको ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ फड़फड़ाना बंद कर देना चाहिए. वह भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है. वह कितनी भी तैयारी कर ले लेकिन किसी भी पारंपरिक युद्ध में भारत से बुरी तरह हार जाएगा.
भारत की चिंताओं को तवज्जो नहीं दी
किरियाको ने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका के पास पाकिस्तान के परमाणु बम के डिजाइनर अब्दुल कादिर खान को खत्म करने का मौका था, लेकिन सऊदी अरब के अनुरोध पर ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि वह कहां रहते हैं और उनका दिनचर्या क्या है. लेकिन सऊदी सरकार ने कहा कि उसे छोड़ दो, हम एक्यू खान के साथ काम कर रहे हैं.
किरियाको 2007 में सीआईए के टॉर्चर प्रोग्राम का पर्दाफाश करने के लिए व्हिसलब्लोअर बने थे, जिसके लिए उन्हें 23 महीने जेल में बिताने पड़े. बाद में उनके खिलाफ आरोप हटा लिए गए और उन्होंने कहा कि मुझे कोई पछतावा या खेद नहीं है. उनके बयान भारत-पाकिस्तान तनाव की ऐतिहासिक और वर्तमान जटिलताओं को उजागर करते हैं, साथ ही क्षेत्रीय शांति के लिए पाकिस्तान की नीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं.

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें

