Mon. Feb 2nd, 2026

यशस्वी क्यों हुए रणजी खेलने को तैयार, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को बेकरार


Last Updated:

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में जायसवाल दूसरी बार मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पूर्व वह राजस्थान के खिलाफ पहले दौर के मैच में खेले थे. जायसवाल फिलहाल टेस्ट टीम के ही नियमित सदस्य है.

यशस्वी क्यों हुए रणजी खेलने को तैयार, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को बेकरारयशस्वी जायसवाल इस सीजन में दूसरी बार खेलेंगे रणजी का मैच

नई दिल्ली. सफेद बॉल और रंगीन जर्सी में जहां वर्ल्ड कप जीतने की जंग 7 फरवरी से शुरु होगी वहीं उससे ठीक एक दिन पहले सबसे ज्यादा बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई एक ओर सीजन अपेननाम करने के लिए टीम को मजबूत बनाता नजर आएगी.  कप्तान शारदुल ठाकुर और भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को छह फरवरी से यहां कर्नाटक के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए सोमवार को मुंबई की टीम में शामिल किया गया.

मुंबई की टीम चार जीत और तीन ड्रॉ से एलीट ग्रुप डी में शीर्ष पर रही जबकि कर्नाटक ने ग्रुप ए के अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब पर रोमांचक जीत की बदौलत अंतिम आठ में जगह बनाई. मुंबई और कर्नाटक के बीच क्वार्टर फाइनल छह से 10 फरवरी तक यहां एमसीए-बीकेसी मैदान पर खेला जाएगा क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी करेगा.

जायसवाल के लिए जरूरी मैच 

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में जायसवाल दूसरी बार मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पूर्व वह राजस्थान के खिलाफ पहले दौर के मैच में खेले थे. मुंबई क्रिकेट संघ और सीनियर चयन पैनल ने चयन के लिए भारत के इस सलामी बल्लेबाज के नाम पर विचार नहीं किया था क्योंकि वह रविवार को संपन्न हुए ग्रुप चरण के दूसरे दौर के मुकाबलों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि करने में नाकाम रहे थे.  जायसवाल टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. जायसवाल जो तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के बैट्समैन बन रह गए उनके पास मौका होगा कि वो बड़ा स्कोर करके सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचे.

शारदुल की वापसी 

टीम इंडिया की कई अहम जीतों का हिस्सा रह चुके शार्दुल ठाकुर मुंबई के नियमित कप्तान सिद्धेश लाड की जगह टीम की अगुआई करेंगे जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्हें लगी चोट के बाद टीम की कप्तानी की थी. शार्दुल जो पिछले कई सीरीज से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है उनके पास भी मौका होगा कि वो घरेलू क्रिकेट की बड़ी टीमों के खिलाफ अपनी छाप छोड़े. इस मुकाबले में सबकी निगाहें फॉर्म में चल रहे सरफराज खान पर भी टिकी होंगी.

टीम इस प्रकार है:

शारदुल ठाकुर, यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, अखिल हेरवादकर, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्यांश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

homecricket

यशस्वी क्यों हुए रणजी खेलने को तैयार, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को बेकरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *