वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। केंद्रीय बजट 2026 में सबसे अहम घोषणा सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से जुड़ी है। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी सहित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का एलान किया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर जिन हाई-स्पीड कॉरिडोर का एलान सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया, वह किन-किन शहरों को जोड़ेंगे? इनकी लंबाई कितनी हो सकती है? इनका रूट क्या होगा? इन्हें लेकर क्या तैयारी है? आइये जानते हैं…

