भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति के बाद मंगलवार (03 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। संसद में जारी बजट सत्र के बीच संसद परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक हुई। जहां पीएम मोदी ने सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने और चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा।
ट्रेड डील पर पीम मोदी ने जताई खुशी
पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में आयोजित हुई एनडीए सांसदों की बैठक की पीएम मोदी ने अध्यक्षता की। जहां एक तरफ पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों को चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा। साथ ही अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए सब्र का फल बताया।
बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में एनडीए नेताओं से कहा कि गठबंधन अपनी जन-हितैषी नीतियों और कड़ी मेहनत से अलग-अलग चुनाव जीत रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय निकायों सहित अलग-अलग चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि अच्छा काम जारी रखना चाहिए।
#WATCH | After NDA Parliamentary Party meeting, Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “…New BJP president Nitin Nabin was welcomed. There us great enthusiasm in the country over historic trade deals under the leadership of PM Modi – 9 trade deals, the FTAs, India-EU… pic.twitter.com/HLuOvVvXhJ
— ANI (@ANI) February 3, 2026
ये भी पढ़ें: Congress on Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर, मांगा पूरा ब्यौरा; घोषणा के तरीके पर भी सवाल
39 देशों के साथ व्यापार समझौते पर किया सम्मान
बैठक में पीएम मोदी को एनडीए नेताओं ने 39 देशों के साथ व्यापार समझौते सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए सम्मानित किया। किरेन रिजिजू बताया कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने और टैरिफ घटाने से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा, ‘सांसदों में इस बात को लेकर उत्साह है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये व्यापार समझौते संपन्न हुए हैं। कुल 39 देशों के साथ व्यापार समझौते हुए हैं। यह ऐतिहासिक है। ये सभी 39 देश विकसित देश हैं। देश में बहुत ही सकारात्मक माहौल है।’
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को अपने संसदीय और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए अपने अच्छे कामों की बदौलत लगातार चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता। हमें जमीनी स्तर पर उतरकर जनता के कल्याण के लिए अच्छा काम करना होगा।’
ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री और एनडीए घटक दल के सांसद रहे मौजूद
बैठक में नव-निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भी औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा, टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), शिवसेना, जेडीएस और एनडीए के अन्य घटक दलों के सांसद बैठक में शामिल हुए। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अपना दल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, एनसीपी नेता प्रफुल पटेल, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे।
अन्य वीडियो

