दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। गुजरात जाएंट्स की पारी जारी है। गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे।
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। वहीं, गुजरात की एकादश में भी बदलाव नहीं हुआ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेले ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लाउरा वोलवार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वारेहम, भारती फुलमाली, कनिका अहुजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

