Tue. Feb 3rd, 2026

विकसित भारत के लिए आत्मविश्वास जरूरी: पीएम मोदी – realtimes


 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में आत्मविश्वास की शक्ति पर बल देने वाला संस्कृत सुभाषितम साझा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में आत्मविश्वास की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए आज एक प्रेरक संस्कृत सुभाषितम साझा किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही वह शक्ति है, जिसके सहारे असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से देशवासियों को आत्मविश्वास का संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों का आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों का यही आत्मविश्वास निर्णायक भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संस्कृत सुभाषितम- “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥”– में आत्मविश्वास, दक्षता और संयम को सफलता की मूल आधारशिला बताया गया है।


[ad_2]

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *