Sat. Feb 7th, 2026

भारत के हाथ लगी ऐसी ड्रोन तकनीक, HQ-19 और J-35 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम धूल चाटेंगे! पलक झपकी और दुश्मन खल्लास


Last Updated:

India Attack Drone: बर्कुट-बीएम ड्रोन आधुनिक जंग में इसलिए दुश्मनों पर भारी पड़ा है क्योंकि यह रफ्तार, सटीकता और अचानक हमले का घातक तालमेल पेश करता है. यह एक जेट-पावर्ड सिंगल-यूज़ अटैक ड्रोन है, जिसकी गति सामान्य ड्रोन से कहीं ज्यादा है. इसकी तेज रफ्तार के कारण दुश्मन को टारगेट हटाने, छिपाने या एयर डिफेंस सक्रिय करने का बहुत कम समय मिलता है.

ख़बरें फटाफट

भारत को मिली ऐसी ड्रोन तकनीक, HQ-19 और J-35 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम चाटेंगे धूलZoom

अटैक ड्रोन Berkut-BM की मदद से भारत दुश्मनों को पलभर में तबाह कर देगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. भारतीय सशस्त्र बलों ने आधुनिक युद्ध की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए बेलारूस में बने Berkut-BM सिंगल यूज़ अटैक ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल करना शुरू कर दिया है. यूक्रेन युद्ध में आत्मघाती ड्रोन की निर्णायक भूमिका सामने आने के बाद भारत का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि अब भारतीय सेना तेज, सटीक और समय-संवेदनशील हमलों के लिए पूरी तरह तैयार है.

Berkut-BM कोई साधारण ड्रोन नहीं है. यह जेट इंजन से लैस हाई-स्पीड स्ट्राइक प्लेटफॉर्म है, जो Mach 0.34 की रफ्तार से उड़ते हुए महज़ कुछ ही मिनटों में दुश्मन के अहम ठिकानों को तबाह कर सकता है. इसकी 150 किलोमीटर की ऑपरेशनल रेंज इसे सीमापार मौजूद फिक्स्ड और मूविंग टारगेट्स पर सटीक प्रहार में सक्षम बनाती है. तेज़ रफ्तार के कारण दुश्मन को न तो पोज़िशन बदलने का समय मिलता है और न ही HQ-19 और J-35 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम को रिस्पॉन्स का पर्याप्त मौका.

पलभर में दुश्मन खल्लास
मिलिट्री वॉच मैगजीन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यह ड्रोन खास तौर पर रैपिड इन्ग्रेस, टर्मिनल डाइव और प्रिसिजन इम्पैक्ट के लिए डिज़ाइन किया गया है, यानी हमला इतना तेज़ कि दुश्मन को समझने का मौका तक न मिले. आधुनिक युद्ध में यही वह बढ़त है जो लड़ाई का रुख पलट देती है.

घातक मिसाइलों को तबाह में ड्रोन का कोई जवाब नहीं
Berkut-BM के विकास में रूसी अनुभव की गहरी छाया दिखती है. रूस और बेलारूस के रक्षा तंत्र की घनिष्ठ साझेदारी और यूक्रेन युद्ध में रूस द्वारा हजारों सिंगल-यूज़ ड्रोन के इस्तेमाल ने इस तकनीक को बेहद घातक बनाया है. जनवरी 2024 में रूस ने ईरानी Shahed-238 जैसे जेट-ड्रोन का इस्तेमाल कर यह साबित कर दिया था कि भविष्य की जंग तेज रफ्तार आत्मघाती ड्रोन से लड़ी जाएगी. यहां तक कि अमेरिकी HIMARS सिस्टम को भी ऐसे जेट ड्रोन से तबाह किया जा चुका है.

जंग में भारत की किस्मत बदल देगा ये ड्रोन
भारत के लिए Berkut-BM केवल एक नया हथियार नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश है कि अब भारतीय सेना युद्ध के पुराने ढर्रे पर नहीं, बल्कि नेटवर्क-सेंट्रिक, हाई-स्पीड और कम समय में निर्णायक हमले की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. यह ड्रोन भविष्य की लड़ाइयों में भारत को वह बढ़त दे सकता है, जहां दुश्मन को संभलने का मौका भी न मिले.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

भारत को मिली ऐसी ड्रोन तकनीक, HQ-19 और J-35 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम चाटेंगे धूल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *