Sat. Feb 7th, 2026

CTET 2026 Exam Guidelines: Dress Code, Pattern, Marking Scheme, and Result Dates | क्या सीटीईटी में सभी 150 सवाल हल करने जरूरी हैं? पढ़िए जरूरी गाइडलाइंस


नई दिल्ली (CTET 2026 LIVE). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर रहा है. लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में होगी. इसमें सुबह की शिफ्ट में पेपर-2 और दोपहर की शिफ्ट में पेपर-1 का आयोजन होगा. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

February 7, 202608:58 IST

CTET Admit Card LIVE: सीटीईटी एडमिट कार्ड कहां मिलेगा?

सीटीईटी एडमिट कार्ड लाइव: अगर आपने अभी तक सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं या दोबारा करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव लिंक चेक कर सकते हैं.

February 7, 202608:00 IST

CTET 2026 LIVE: सीटीईटी के फायदे और आगे की राह

सीटीईटी 2026 लाइव: सीटीईटी परीक्षा पास करने के कई फायदे हैं-

पात्रता: इसे पास करने के बाद आप KVS, NVS, DSSSB और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

वैधता: CTET सर्टिफिकेट अब आजीवन मान्य है.

निजी स्कूल: प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में टीचिंग जॉब के लिए भी अब CTET अनिवार्य या प्राथमिकता बन गया है.

February 7, 202607:58 IST

CTET 2026 LIVE: सीटीईटी रिजल्ट कब जारी होगा?

सीटीईटी 2026 लाइव:  सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के 10-15 दिनों के अंदर (फरवरी के तीसरे हफ्ते तक) जारी की जाती है. इसके बाद आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए 2-3 दिन का समय मिलेगा. सीटीईटी रिजल्ट मार्च 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है.

February 7, 202607:56 IST

CTET 2026 LIVE: पिछले साल की तुलना और कट-ऑफ

सीटीईटी 2026 लाइव: इस साल 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पिछले साल की तुलना में यह संख्या 10-15% अधिक है.

सीटीईटी कटऑफ (CTET Cut-off):

सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)

आरक्षित वर्ग (ओबीसी/एससी/एसटी): 55% (82 अंक)

February 7, 202607:53 IST

CTET 2026 LIVE: सीटीईटी परीक्षा ड्रेस कोड

सीटीईटी 2026 लाइव: सीटीईटी परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

  • कपड़े: हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनें. बड़े बटन, भारी कढ़ाई या बहुत अधिक जेबों वाले कपड़ों से बचें.
  • जूते-चप्पल: ऊंची एड़ी (Heels) और मोटे सोल वाले जूतों की अनुमति नहीं हैय साधारण सैंडल या चप्पल पहनना सबसे सुरक्षित है.
  • गहने: किसी भी तरह के धातु के गहने (अंगूठी, चेन, झुमके) पहनकर न जाएं.
  • प्रतिबंधित सामान: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, वॉलेट, धूप का चश्मा और कोई भी स्टेशनरी (सिवाय पेन के) वर्जित है.

February 7, 202607:51 IST

CTET 2026 LIVE: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीटीईटी 2026 लाइव: सीटीईटी परीक्षा से पहले पैटर्न और मार्किंग समझना जरूरी है. इससे पेपर अटेंप्ट करना आसान हो जाता है.

कुल प्रश्न: 150 (MCQs) | कुल अंक: 150

समय: 2.5 घंटे (हर पेपर के लिए)

नेगेटिव मार्किंग: CTET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा.

भाषा: परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जा रही है.

February 7, 202607:50 IST

CTET 2026 LIVE: सीटीईटी परीक्षा कितने बजे से है?

सीटीईटी 2026 लाइव: सीटीईटी परीक्षा केंद्र पर समय से रिपोर्ट करना जरूरी है. एक मिनट की भी देरी होने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.

शिफ्ट-1 (Paper II): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक. (रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 7:30 बजे)

शिफ्ट-2 (Paper I): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक. (रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12:30 बजे)

नोट: परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *