Sat. Feb 7th, 2026

India-US Trade Deal Exclusive: सोयाबीन तेल, दालें और सेब पर अमेरिका को छूट क्‍यों? पीयूष गोयल ने बताया – India US Trade Deal Piyush Goyal Tariff Cut on Pules Soya Oil Apple to America tutd


भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर शनिवार को वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आजतक से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उन्‍होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि एग्रीकल्‍चर और डेयरी प्रोडक्‍ट्स पर अमेरिका को कोई छूट नहीं दी गई है. एक भी ऐसी वस्‍तु नहीं खोली गई है, जो किसानों के हित में नहीं है. 

इसमें डेयरी और एग्रीकल्‍चर, जीएम प्रोडक्‍ट्स, अनाज, चावल, ज्‍वार, बाजारा , मक्‍का, रागी, पोल्‍ट्री, मूंग दालें और अन्‍य चीजें शामिल हैं. इसके अलावा, अमेरिका हमसे बड़ी मात्रा में केला इम्‍पोर्ट करेगा, जिसपर अमेरिका ने जीरो टैरिफ लगाया है. 

सोयाबीन तेल, दालें और सेब पर क्‍या बोले पीयूष गोयल? 
सोयाबीन तेल, दालें और सेब के इम्‍पोर्ट को लेकर सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि सोयाबीन तेल हम पहले से ही अमेरिका से आयात करते रहे हैं. दाल भी हम अमेरिका से पहले से ही मंगा रहे हैं. यह सभी चीजें कांग्रेस के टाइम से आयात हो रही हैं. हालांकि हम उसपर भी कोटा दे रहे हैं. हमने सोयाबीन पर टैरिफ छूट नहीं दी है, बल्कि सोयाबीन ऑयल पर टैरिफ छूट दी है. 

गोयल ने सेब को लेकर भी कहा कि सेब पर भी 80 रुपये का इम्‍पोर्ट प्राइस रखा गया है. इसके ऊपर 20 रुपये का टैरिफ लागू है यानी कि हमारे किसानों को 100 रुपये की सुरक्षा दी गई है. इसके बाद भी हमने अमेरिका को कोटा के तहत ही आयात करने की मंजूरी दी है. जितना पहले सेब आयात किया जाता था, उससे कम अमेरिका को कोटा दिया गया है.

—- समाप्त —-

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *